{"_id":"63dbf91c741eb71eaf3ef2d1","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-49885-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जब खेर बोले, चाय कुल्हड़ में दें, 100 के पैसे हम दे देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जब खेर बोले, चाय कुल्हड़ में दें, 100 के पैसे हम दे देंगे
Thu, 02 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब खेर बोले, चाय कुल्हड़ में दें, 100 के पैसे हम दे देंगे
डिस्पोजल कपों में चाय पीते देख स्वच्छता के ब्रांड एंबेस्डर खेर ने अधिकारियों की खिंचाई की
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव में बुधवार रात को बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने गाने के दौरान अधिकारियों की खिंचाई कर दी। कैलाश खेर ने जब गाना गाने के दौरान देखा कि अधिकारी डिस्पोजल कप में चाय पी रहे हैं, तो उन्होंने मंच से हंसी-हंसी में सीख दी। कैलाश खेर ने कहा कि वह मोदी जी के नौ रत्नों में एक है। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेस्डर हैं। वीआईपी लोग जो लोग चाय पी रहे हैं, अगर ये कागज के कप की जगह कुल्लड़ में चाय पीएंगे तो ज्यादा अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुल्लड़ के पैसे नहीं हैं, तो वह 100 कुल्हड़ के स्वयं देने के लिए तैयार हैं। वह अधिकारियों से बोले, कुल्लड़ में ही चाय सर्व कराओ। इतना कहने के बाद वहां पर बैठे बड़े अधिकारियों को शर्म सी आई। उन्होंने कागज के कप में वितरण की जा रही चाय को वापस करा दिया। वहीं बृहस्पतिवार को महोत्सव में कागज के कप की जगह वीआईपी लोगों को कुल्हड़ में चाय का वितरण किया गया।