फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: 12 से शुरु होगी नहर की सफाई, झील से होगी पानी की सप्लाई

Thu, 02 Feb 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
NA
12 से शुरु होगी नहर की सफाई, झील से होगी पानी की सप्लाई
विज्ञापन

- अफसरों ने नहर और झील का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सफाई कार्य के चलते जेडाझाल नहर को 15 दिन के लिए सिंचाई विभाग बंद कर देगा। शहर में पेयजल संकट का लोगों को सामना न करना पड़े, इसके लिए बृहस्पतिवार को जलकल और नगर निगम के अफसरों ने नहर और नंदपुर में बनी झील का निरीक्षण किया। झील के पानी को भी देखा गया। इससे शहर को 15 दिनों तक झील के पानी से सप्लाई दी जा सके।
जेडाझाल परियोजना के तहत शहर को प्रतिदिन 75 से 80 एमएलडी (80 करोड़ लीटर) पानी दिया जाता है। सफाई के लिए 12 फरवरी से नहर को बंद करने के साथ ही सफाई कराने का काम शुरु कर दिया जाएगा। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को उपनगर आयुक्त संतोष यादव, जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत द्वारा नहर और झील का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि नहर की सफाई का कार्य कराया जाना है। इसलिए 12 फरवरी से 15 दिन तक नहर बंद रहेगी। इस बीच शहर की जनता को झील में स्टोर किए गए पानी से शहर को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


झील में चाहिए 4 मीटर से अधिक पानी
झील में करीब ढाई मीटर पानी है, जो 15 दिन के लिए पर्याप्त नहीं है। चार मीटर पानी होने पर 12 दिन तक दोनों समय सप्लाई दी जा सकती है। झील भरने के लिए नहर में चार फीट पानी चाहिए। इस संबंध में अफसरों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। इससे शहर में पानी की संकट नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार गौतम, सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed