{"_id":"63db9cab12c76d7e0116ca01","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-49267-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मुकदमे में राजीनामा करने के लिए गांव के लोग बना रहे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मुकदमे में राजीनामा करने के लिए गांव के लोग बना रहे दबाव
Thu, 02 Feb 2023 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे में राजीनामा करने के लिए गांव के लोग बना रहे दबाव
शिकोहाबाद। लभौआ निवासी सुखवीर सिंह की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 21जनवरी को थाने में श्रम विभाग के बाबू सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब राजीनामा कराने के लिए गांव के लोग दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी ने आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि श्रम विभाग में तैनात एक बाबू, एक कर्मचारी और उसके गांव के दलाल ने सांठगांठ कर विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन में हेराफेरी कर लाखों रुपये हड़प लिए। इसके खिलाफ सुखवीर कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। 21 जनवरी को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब आरोपी श्रम विभाग के कर्मचारी नरेंद्र कुमार और बाबू गजेंद्रपाल सिंह के अलावा लभौआ निवासी राजबहादुर सिंह, कालीचरन और राजबहादुर की पत्नी मुकदमा वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद