फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   muslim festival,ramjan festival,ramjan news,ramjan ka maheena,month of ramjan,jummah alvida

जुमा अलविदा आज,सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अदा करें नमाज

Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
muslim festival,ramjan festival,ramjan news,ramjan ka maheena,month of ramjan,jummah alvida
फिरोजाबाद। जुमा अलविदा की नमाज कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मस्जिदों में चुनिंदा लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए करेंगे। अधिकांश लोग घरों में ही अल्लाह से कोरोना महामारी के अंत की दुआ मांगेंगे। इधर, पुलिस प्रशासन ने भी जुमा अलविदा को लेकर अपनी तैयारी कर ली है। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई के साथ पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ईदगाह और सदर बाजार स्थित मस्जिद मेवा फरोशान के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने बताया कि रमजान माह के आखिरी जुमा के दिन सभी नमाज अदा करें। अल्लाह ताला से दुआ करें कि कोरोना जैसी महामारी देश एवं दुनिया से खत्म हो। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। ऐसे में खुद और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी से हाथ नहीं मिलाएं और न ही किसी के गले नहीं मिलें। दुआ करें कि अल्लाह ताला बीमारी खत्म कर दे।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के इमाम अशरफ अलीम ने कहा कि जुमा अलविदा की नमाज सभी अपने-अपने घरों में अदा करें। मस्जिद में नहीं आएं। बाजार में कहीं भीड़ एकत्रित नहीं करें। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें। करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि जुमा अलविदा की नमाज कोरोना संक्रमण के बीच सभी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अदा करें। मस्जिदों के साथ बाजारों में भीड़ नहीं लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed