फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Muri Express left from burning train

बर्निंग ट्रेन होने से बची मुरी एक्सप्रेस

Thu, 15 Sep 2016 01:52 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 15 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Muri Express left from burning train
बर्निंग ट्रेन होने से बची मुरी एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala
एसी बी-2 कोच के नीचे लगी बैटरी फटने से लगी थी आग
विज्ञापन

बुधवार सुबह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन की एसी कोच के नीचे से निकलते धुएं को देख रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन मास्टर को सूचना देने के साथ ही ट्रेन को रुकवा लिया। जांच के दौरान पता चला कि एसी कोच में लगी बैटरी फटने के बाद हुए शॉट सर्किट से आग लग गई थी। रेलवे कर्मचारी व जीआरपी ने आग पर काबू किया।  

पठानकोट से टाटानगर जाने वाली डाउन मुरी एक्सप्रेस सुबह करीब पौने दस बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। निलांचल एक्सप्रेस को पास कराने के लिए  मुरी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया था। निलांचल को पास कराने के बाद स्टेशन मास्टर द्वारा मुरी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया। ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ती इससे पूर्व ट्रेन के एसी बी 2 कोच के नीचे लगी दो बैटरी फटने के बाद हुए शॉटसर्किट से आग लग गई और वहां से धुआं निकलने लगा। एसी कोच के नीचे से निकल रहे धुंए पर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी की नजर पड़ी, उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर शिकोहाबाद को दी। एसी कोच में आग की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने चालक को सूचना देने के साथ ही आनन फानन में ट्रेेन को रुकवा लिया। ट्रेन के एसी कोच में आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह आनन फानन में कोच से नीचे उतर प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। इस दौरान आरपीएफ के साथ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेन को चेक कराया गया तो पता चला कि आग बैटरी में शॉटसर्किट होने के कारण लगी। इसके साथ ही तारों को ठीक कराया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर ही खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed