फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Murder of former district panchayat member Shot in broad daylight people indignant stones pelted on police

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या: दिनदहाड़े गोलियों से भूना, लोगों में फैला आक्रोश; पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

Sat, 26 Apr 2025 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 11:21 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया गया। 

विज्ञापन
Murder of former district panchayat member Shot in broad daylight people indignant stones pelted on police
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में पुरानी खूनी रंजिश में कुछ लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की घर से कुछ दूरी पर गोली मारकर व चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के घर पर तोड़फोड़ की और फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने असफल कर दिया। वहीं शव को उठाने पर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर और डंडे फेंके गए। पुलिस ने परिजन को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 

गांव मोहम्मदाबाद निवासी विनोद कुमार उर्फ पप्पू कुशवाह (50) पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से दाढ़ी बनवाने के लिए बाइक से निकले थे। वह घर से मात्र कुछ कदम ही निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे सुभाष के पुत्र और अन्य ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही पप्पू बाइक सहित गिर गए। मुकुल सहित सात आरोपियों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। पप्पू कुशवाह की हत्या कर वहां से भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना पुलिस, सीओ मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो परिजन ने विरोध करते हुए पुलिस गाड़ी पर पत्थर और डंडे फेंकते हुए शव को छीन लिया। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। मृतक पप्पू कुशवाह के पुत्र प्रिंस ने मुकुल, रितिक, शिवम, अंकित निवासी मोहम्मदाबाद, लाल बहादुर निवासी गांव सहपऊ, हाथरस निवासी व दो अन्य सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed