फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Murder case revealed - Son stabbed father four times on the head while he was sleeping

Firozabad News: हत्याकांड का खुलासा - बेटे ने ही सोते समय पिता के सिर पर किए थे चार वार

Tue, 21 Apr 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Murder case revealed - Son stabbed father four times on the head while he was sleeping
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
36 घंटे बाद भी हत्यारोपी जर्मन सिंह पकड़ से दूर, मैनपुरी और फिरोजाबाद की रिश्तेदारियों में पुलिस की दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना शिकोहाबाद के बढ़ईपुरा की ठार में हुई वृद्ध सुघर सिंह (80) की हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि हत्यारे ने सुघर सिंह की मौत सुनिश्चित करने के लिए उन पर एक नहीं बल्कि चार बार भारी वस्तु से प्रहार किया। इधर, घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी और मृतक का छोटा बेटा जर्मन सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सुघर सिंह पर रविवार रात करीब 2 बजे से तड़के 4 बजे के बीच उस वक्त हमला किया गया जब वह गहरी नींद में थे। हत्यारे ने उनके सिर के बाईं ओर इतनी ताकत से वार किए कि सिर की हड्डी चार जगहों से टूट गई और उनकी आंखें तक बाहर निकल आईं। इस हमले ने मौके पर ही उनकी जान ले ली। पुलिस को घटनास्थल और परिस्थितियों से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो सीधे तौर पर छोटे बेटे जर्मन सिंह की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही आरोपी जर्मन सिंह अपने परिवार सहित भागा हुआ है। उसके माधवगंज स्थित मकान पर ताला लटका हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित तीन पुलिस टीमों ने सोमवार रात से ही मैनपुरी और फिरोजाबाद स्थित उसकी तमाम रिश्तेदारियों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े बेटे ने निभाई रस्म

एक ओर जहां छोटा बेटा पिता का हत्यारा बनकर भाग रहा है, वहीं सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचने पर बड़े बेटे मलिखान सिंह ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। मलिखान ने ही अपने छोटे भाई जर्मन सिंह के विरुद्ध संदेह के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहन है कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed