फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Murder case registered against negligent doctor, clinic sealed

Firozabad News: लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, क्लीनिक सील

Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered against negligent doctor, clinic sealed

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक हलवाई का काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन का आरोप था कि निजी चिकित्सक के गलत उपचार से उसकी मौत हुई थी। परिजन ने क्लीनिक के बाहर शव रखकर रोड जाम कर दिया था। देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक के क्लीनिक को सील किया। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला रामनगर बघेल गली निवासी निहाल सिंह (45) हलवाई की दुकान पर काम करने के साथ शादी, पार्टी में कैटरिंग का ठेका लेते थे। उनकी तबीयत कई दिन से खराब थी। सोमवार को तबीयत खराब होने पर बेटी ललिता के साथ चंद्रवार गेट की पुलिस स्थित डाॅ. उदयवीर यादव के क्लीनिक पर गए थे। बताया जाता है कि वह क्लीनिक पर इंजेक्शन व सिरिंज घर से साथ लेकर गए थे, चिकित्सक ने केवल इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद हलवाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर देर रात ही डिप्टी सीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम के साथ क्लीनिक को सील करा दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों से हो रही सिफारिश
मृतक हलवाई की ओर से राठौर समाज के कुछ लोग ज्यादा मुआवजा दिलाने की सिफारिश कर रहे हैं। जबकि डॉक्टर की पक्ष से एक सपा नेता भी मंगलवार को थाने पहुंचे। उन्होंने मामले को किसी तरह सुलझाने को कहा। बताया जाता है कि मृतक के परिवार को रात में ही मुआवजा दिया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों की नेतागिरी के कारण मामला सुलझने की बजाए बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed