फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Murder case filed against two people in the case of Hrdesh's death

हिरदेश की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीत निवासी बुलडोजर चालक हिरदेश की मौत के मामले में सिरसागंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।रविवार शाम को सिरसागंज तहसील में काम करते हुए उसकी मौत जेसीबी मशीन से दबकर हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
Murder case filed against two people in the case of Hrdesh's death

विस्तार

फिरोजाबाद। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीत निवासी बुलडोजर चालक हिरदेश की मौत के मामले में सिरसागंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगला रंजीत निवासी हिरदेश (22) बुलडोजर (जेसीबी) चालक था। रविवार शाम को सिरसागंज तहसील में काम करते हुए उसकी मौत जेसीबी मशीन से दबकर हो गई थी। सोमवार को सिरसागंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

परिजन का आरोप था कि हिरदेश की हत्या की गई है। उधर सिरसागंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में हिरदेश के पिता का कहना है कि बुलडोजर मालिक आकाश निवासी रुधैनी थाना सिरसागंज व विकास निवासी दुगना फरिहा हिरदेश को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed