फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal corporation will be divided into four zones

Firozabad News: चार जोन में बांटा जाएगा नगर निगम

Sun, 11 Feb 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will be divided into four zones
फिरोजाबाद। नगर निगम को चार जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन का अलग-अलग कार्यालय स्थापित होगा। एक जोन में 15 से लेकर 20 वार्ड शामिल किए जाएंगे। नगर निगम से संबंधी काम उक्त जोनल कार्यालय में ही निपटाए जा सकेंगे। मेयर कामिनी राठौर नगर आयुक्त के साथ मिलकर इस तरह की व्यवस्था लागू किए जाने पर मंथन कर रही है। उम्मीद है कि बड़ी निगमों के समान शीघ्र ही फिरोजाबाद की जनता को यह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


फिरोजाबाद नगर निगम बनने के साथ 13 ग्राम पंचायतों के शामिल एरिया में बसावट तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती आबादी के हिसाब से यदि देखा जाए तो नगर पालिका कार्यालय में संचालित होने वाला नगर निगम कार्यालय बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से छोटा पड़ता जा रहा है। यही कारण है कि नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर को चार जोन में बांटते हुए अलग-अलग कार्यालय स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें पूर्वी जोन, पश्चिमी जोन, उत्तरी जोन व दक्षिणी जोन बनाया जाएगा। प्रत्येक जोन का कार्यालय स्थापित करने के साथ ही वहां जेडएसओ, इंजीनियर के साथ-साथ टैक्स वसूली की टीम भी रहेगी। टैक्स जमा कराए जाने के लिए काउंटर भी बनाए जाएंगे। बताते हैं कि दक्षिणी क्षेत्र का जोनल कार्यालय लेबर कालोनी व पश्चिमी क्षेत्र में आवास विकास कालोनी सुहागनगर के साथ उत्तरी क्षेत्र का कार्यालय सैलई क्षेत्र के आसपास स्थापित किए जाने की प्लानिंग की है। इसके साथ पूर्वी जोन के लिए स्थान का चिह्नांकन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन





प्रदेश की बड़ी निगमों से मंगाया मॉडल
प्रदेश की आगरा,लखनऊ,कानपुर सहित बड़ी नगर निगमों जैसी व्यवस्था को लागू किए जाने की जानकारी ली जा रही है। ताकि उन्हीं के अनुरूप यहां व्यवस्था को लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





- नगर निगम को चार जोन में बांटने की योजना है। प्रत्येक जोन में आसपास के 15 से लेकर 20 वार्ड को शामिल किया जाएगा। उक्त क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निदान उसके ही क्षेत्र में हो सकेगा। कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - कामिनी राठौर मेयर फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed