{"_id":"617c34bdb100f4391e4efbc8","slug":"municipal-corporation-s-xen-accused-of-saving-the-contractor-firozabad-news-agr513107519","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के एक्सईएन पर ठेकेदार को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के एक्सईएन पर ठेकेदार को बचाने का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईवे पर लगी तिरंगा लाइटों के मामले में सीडीओ द्वारा की जा रही जांच में ठेकेदार को बचाने का आरोप पार्षद विनीता अग्रवाल ने निर्माण विभाग के एक्सईएन पर लगाया है। पार्षद का कहना है कि नगर निगम द्वारा सीडीओ को साक्ष्य तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है।
बता दें कि पार्षद विनीता अग्रवाल ने शासन से शिकायत की थी कि नगर निगम द्वारा हाईवे और शहर के अन्य स्थानों पर लगे पोलों पर तिरंगा लाइट लगाई गई थी। इसमें मानकों की अनदेखी कर गोलमाल किया गया। शासन ने शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रशासन को जांच करने के आदेश दिए। जांच सीडीओ चर्चित गौड़ द्वारा की जा रही है।
सीडीओ द्वारा की जा रही जांच में नगर निगम निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल पांडेय द्वारा ठेकेदार महेश गोला को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद विनीता अग्रवाल का कहना है कि साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए दो दिन पूर्व सीडीओ ने नगर निगम को पत्र जारी किया है। इसके बाद भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है। आरोप है कि साक्ष्य उपलब्ध न कराने के पीछे ठेकेदार को बचाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक्सईएन अतुल पांडेय ने कहा कि पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। जांच अधिकारी का पूरी तरह से सहयोग किया जा रहा है। साक्ष्य उपलब्ध कराने के साथ ही बुलाने पर वह स्वयं जाते है। ठेकेदार महेश गोला का कहना है कि पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।