फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mulyankan

यूपी बोर्ड: मूल्यांकन केंद्र पर पकड़ा फर्जी परीक्षक, एफआईआर के आदेश

Thu, 28 May 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
mulyankan
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में चल रहा है। तिलक इंटर कॉलेज में उत्तरपुस्तिका जांचता हुआ एक फर्जी परीक्षक पकड़ा गया। एक शिक्षक ने अपनी मदद के लिए अपने भाई को मूल्यांकन केंद्र पर बुलाया था। मामला डीआईओएस रितु गोयल के संज्ञान में पहुंचा तो परीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

तिलक इंटर कॉलेज में ट्रेड विषय हिंदी टाइपिंग की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा था। इसमें एसआरके इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवशंकर शर्मा उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे थे। उनके साथ चंद्रकांत शर्मा नाम का एक बाहरी व्यक्ति आया और उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने लगा। अन्य परीक्षकों के संज्ञान में आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। उत्तरपुस्तिका जांच रहा बाहरी व्यक्ति मामला बढ़ता देखकर भाग निकला।
विज्ञापन

डीआईओएस के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने प्रधानाचार्य हरिओम झा को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। डीआईओएस रितु गोयल स्वयं भी तिलक इंटर कॉलेज में मौके पर पहुंची। शिक्षक शिव शंकर शर्मा ने डीआईओएस को बताया कि वो खाना देने आया था, फिर बताया कि दवा देने आया है। डीआईओएस ने दवा दिखाने को कहा तो शिक्षक दवा न दिखा सका। इस पर डीआईओएस ने शिक्षक को फटकार लगाई। डीआईओएस ने शिक्षक शिवशंकर, उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में सहयोग कर रहे बाहरी व्यक्ति के साथ ही कॉलेज के मुख्य द्वार पर तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाहरी व्यक्ति मूल्यांकन कार्य में सहयोग कर रहा है। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई है। हमने शिक्षक शिवशंकर शर्मा, बाहरी व्यक्ति चंद्रकांत शर्मा और गेट पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। वहीं एसएचओ नीरज मिश्रा ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed