{"_id":"6a9b15703c5f32ebe00364f4","slug":"teachers-will-protest-against-the-tet-by-wearing-black-armbands-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-183949-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षक
Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश त्यागी के आह्वान पर पांच सितंबर को देशभर के साथ फिरोजाबाद में भी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष श्याम मोहन सिंह ने बताया कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को इससे मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में प्रस्ताव लाकर पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की व्यवस्था करे। इससे शिक्षक समुदाय में व्याप्त असंतोष दूर होगा।
जिला महामंत्री आनंद प्रकाश श्रोत्रिय, जिला प्रवक्ता टीकम सिंह राठौर और जिला कोषाध्यक्ष भीकम पाल बघेल ने जिले के शिक्षकों से शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर कार्य करने और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है। संवाद