{"_id":"e72b71b215b767c53eac25753c853456","slug":"mp-submitted-to-the-district-plans-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जिले को सौंपी योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जिले को सौंपी योजनाओं की सौगात
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अक्षय यादव ने राजा का ताल पर नवनिर्मित विकास प्राधिकरण के भव्य कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही 7.33 करोड़ के सात कार्यों का लोकार्पण और 7.42 करोड़ के 11 निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि आने वाले समय में विकास प्राधिकरण नोएडा और गाजियाबाद की तर्ज पर काम करेगा।
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा शहर को एक नई पहचान दी जाएगी। पूरे शहर को योजना के तहत विकास किया जाएगा। विकास प्राधिकरण द्वारा 7.33 करोड़ सड़कों का गुणवत्ता के साथ निर्माण किया गया है। इसमें सभी ने काफी मेहनत की है। विकास प्राधिकरण द्वारा कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। शहर में नई सभी सुविधाओं से युक्त कालोनियां बसाई जाएंगी। राजीव गांधी और आसरा योजना के 580 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ की धनराशि मिल गई है। 66 गांव जनेश्वर मिश्र योजना में शामिल किए गए हैं। एक्सप्रेसवे के सहारे ग्लास सिटी बनाने की भी योजना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, एमएलसी विधायक डा. असीम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, पूर्व अध्यक्ष रामसेवक यादव, छोटू यादव, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, प्राधिकरण एक्सईएन आरके मखीजा, एई एसएन प्रसाद आदि मौजूद थे।
बाक्स--
विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित कार्य
- एनएच-2 पर सुभाष तिराहे से आसफाबाद तक डिवाइडर।
- जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जैन मंदिर से नालबंद चौराहे तक दोनों साइड रेलिंग लगाने का कार्य।
- शहर के सुभाष तिराहा और आसफाबाद पर फुट ओवरब्रिज निर्माण।
- शिकोहाबाद में पार्कों का विकास व निर्माण।
- शहर की एप्रोच रोडों पर प्राधिकरण सीमाओं के साइनेज बोर्ड।
- पुरानी तहसील परिसर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स।
- फीरोजाबाद-शिकोहाबाद के बीच दो बसें चलाने की योजना।
- शिकोहाबाद के गांव दखिनारा में वाटर एटीम लगाने का कार्य।
- सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का कार्य।
- प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी।
- शहर में आधा दर्जन स्थानों पर शुलभ शौचालय बनाने का कार्य।