{"_id":"61af94862bf92073f33d5d7a","slug":"mp-raised-the-demand-to-build-a-dam-on-yamuna-firozabad-news-agr5171441177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने यमुना पर बांध बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने यमुना पर बांध बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सांसद चंद्रसेन जादौन ने फिरोजाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरौल नगरिया स्थित यमुना नदी पर बांध बनाने की मांग उठाई। जिले में कृषि कार्यों में पर्याप्त जलापूर्ति एवं डार्क जोन की समस्या के दृष्टिगत सांसद ने लोकसभा सत्र के दौरान इस मांग पर जोर दिया।
सांसद ने लोकसभा में प्रश्न सत्र के दौरान कहा कि जिले में आलू, गेहूं, और धान की फसल बहुतायत में होती है। इसके अलावा फिरोजाबाद, मक्खनपुर एवं शिकोहाबाद के अलावा उसायनी एवं टुंडला में मिनी औद्योगिक आस्थानों में कई प्रकार के उद्यम खास तौर पर कांच उत्पादन इकाईयां संचालित हैं। सांसद ने कहा कि भूगर्भ जल का स्तर काफी नीचे होने के कारण जिले के कई ब्लॉक डार्क जोन की श्रेणी में हैं।
औद्योगिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जिले में यदि निर्बाध जलापूर्ति के प्रबंध नहीं हुए तो भविष्य में स्थिति काफी खराब हो सकती है। सांसद ने अपने तथ्यपूर्ण बातों के जरिए ब्लॉक फिरोजाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरौल नगरिया पर बांध का निर्माण कराने की मांग रखी। सांसद ने बताया कि फरौल नगरिया के समीप ही राजस्थान से आने वाली उटगन नदी भी स्थानीय यमुना नदी में आकर मिलती है। सांसद के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत पर बांध बनने की स्थिति में आगरा एवं फिरोजाबाद में व्याप्त पानी की समस्या का निदान किया जा सकता है।