फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MP gave a message of solidarity

सम्मेलन में सांसद ने दिया एकजुटता का संदेश

Sun, 24 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
MP gave a message of solidarity
युवाओं की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सपा कार्यकर्ता सम्मेलनों के आयोजन में जुटी है। युवा सांसद के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का संदेश दिया। युवाओं को संगठन के  प्रति सजग, कर्मठ और सतर्क रहने को कहा।  साथ ही पार्टी के कार्यों में रुचि और नीतियों के प्रचार प्रसार के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन

 रविवार को राजा का ताल स्थित शिवानंद इंटर कालेज परिसर में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव ने कहा कि 2017 में पूर्ण बहुमत से पुन: सत्ता में आने का सपना  सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देखा है। इसलिए यह सपना अब हर आंख में दिखना चाहिए। सपा सरकार ने प्रदेश में विकास कराया है। अब कुछ मेहनत की जरूरत है और सरकार बन जाएगी। सांसद ने कहा कि अगर हम जनता को अपनी योजनाएं भी बता पाए तो जीत सपा की होगी। युवाओं को आगे आकर बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। सम्मेलन को सांसद अक्षय यादव के अलावा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप (छोटू), पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, राजनरायन मुन्ना, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया।  सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि फीरोजाबाद की हर गली और मोहल्ले में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। डा. मनोज यादव, विजय आर्या, गुलाब सिंह प्रधान, शमशाद बाबा, श्रीनाथ देव, विजेन्द्र सिंह ठेकेदार, रामवीर सिंह यादव, अंशुल विक्रम सिंह, बंटू कठेरिया, हिकमत उल्ला खां, कल्लू गुर्जर, योगेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed