फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother-son beaten after entering the house, case against five

Firozabad News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पांच के खिलाफ मुकदमा

Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother-son beaten after entering the house, case against five
घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के गांव कुतुकपुर चनौरा का है मामला, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। घर में घुसकर मां-बेटे की पिटाई करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण भी कराया है।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामधुनिनगर कुतुकपुर चनौरा निवासी पंकज का नारखी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी शेर सिंह और रवि से मंदिर को लेकर विवाद चला आ रहा है। पीड़ित पंकज का आरोप है कि शनिवार को वह घर पर था। तभी शेर सिंह ओर रवि कुमार अपने साथ बात करने को कहकर घर में घुस आए। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे भी थे। इस बीच आरोपियों ने न्यायालय में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरु कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई करना शुरु कर दिया। शोरगुल करने पर मां रेखा देवी बचाने आई। तो आरोपियों ने मां पर भी हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गई। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ घायल मां बेटे का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शेर सिंह, रवि कुमार, कुलदीप, हर्ष कुमार उर्फ अन्नू व रोहित कुमार निवासी शाहपुर थाना नारखी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed