फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother-in-law and brother-in-law beat son-in-law with sticks after argument with wife in firozabad

भूल गए कि वो 'दामाद' है: बेटी से हुई कहासुनी... तो सास और साले ने गिराकर मारा; मामला पहुंचा थाने

Sat, 13 Apr 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 08:38 PM IST
सार

बेटी से ने पति से कहासुनी की जानकारी दी तो सास और साले गुस्से में उसके ससुराल पहुंचे। दामाद को गिराकर मारा। इससे वह घायल हो गया। मामला थाने पहुंचा है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Mother-in-law and brother-in-law beat son-in-law with sticks after argument with wife in firozabad
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति से कहासुनी की बात पत्नी ने मायकेवालों को बताई। इस पर सास व साला तमतमाते हुए पहुंचे। पहला गाली गलौज की। विरोध पर दामाद को गिराकर लाठी, डंडों से मारा। पीड़ित ने सास व साले के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी की गली नंबर-पांच की है। यहां के निवासी ताहिब खान की ससुराल आगरा के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग अंतर्गत चीनी का रोजा में है। उसका किसी बात को लेकर पत्नी फिजा से कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी फिजा ने फोन पर मायकेवालों को दी। इस पर शनिवार दोपहर तीन बजे करीब सास इशरत व साला अमन उनके घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध किया तो सास व साले ने उन पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इतना ही नहीं साले ने तमंचा तानकर उन्हें धमकाया। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर की जांच कराई जा रही है, जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed