फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother-daughter beaten, inflammable substance thrown at woman

Firozabad News: मां-बेटी को पीटा, महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Tue, 01 Aug 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter beaten, inflammable substance thrown at woman
फिरोजाबाद। बकरियों को खेत से बाहर निकालने पर एक पशु पालक ने विधवा महिला व उसकी पुत्री को पीटा। विरोध करने पर पशुपालक ने महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। सरिता देवी पत्नी क्षेत्रपाल निवासी संदलपुर थाना मक्खनपुर की निवासी है। सोमवार की शाम को सरिता देवी अपनी पुत्री के साथ खेत पर बाजरा की फसल को देखने गई थी। इसी बीच पड़ाेसी खेत स्वामी पप्पू की बकरियां सरिता देवी के खेत में घुस गईं। इसी बात को लेकर आरोपी ने सरिता को पीटा। सरिता देवी का आरोप है कि पप्पू पक्ष ने पिटाई के दौरान उसके ऊपर कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ फेंक दिया। जिसे उसके हाथ झुलस गए। ज्वलनशील पदार्थ उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गिरा। जिससे फफोले पड़ गए। सरिता देवी की पुत्री रीना (15) को भी चोटें आईं। महिला ने गांव के ही पप्पू एव उसके साथी सन्नी और मुंशी के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी है। पूछे जाने पर एसओ मक्खनपुर शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि महिला के हाथ में पहले से ही संक्रमण है। ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं महिला की तहरीर पर आरोपी पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed