{"_id":"69bee40f49893ba9ab0cc867","slug":"mother-chandraghanta-was-worshipped-in-every-home-the-process-of-offering-flags-and-distributing-prasad-continued-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-170514-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर-घर पूजी गईं मां चंद्रघंटा, नेजा चढ़ाने प्रसाद बांटने का चलता रहा क्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर-घर पूजी गईं मां चंद्रघंटा, नेजा चढ़ाने प्रसाद बांटने का चलता रहा क्रम
Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
टूंडला के देवी मंदिर में नृत्य करते श्रद्धालु युवतियां व बच्चेसंवाद
- फोटो : टूंडला के देवी मंदिर में नृत्य करते श्रद्धालु युवतियां व बच्चे संवाद
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की घर-घर पूजा की गई। घरों पर पूजा करने के बाद मंदिरों में हाजिरी लगाने को महिलाएं व युवतियां पहुंची। इधर व्रत रखने के साथ शाम को मंदिर पर धर्म ध्वजा (नेजा) एवं प्रसाद चढ़ाने वालों की कतार लगी रही। हर कोई मातारानी को मनाने में जुटा था। मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर प्रांगण में भव्य फूलबंगला सजाने के साथ छप्पन भोग लगाए गए थे। माता के जयकारे चहुंओर सुनाई देते रहे।
शनिवार को तड़के तीन बजे से मंगला दर्शन करने को कैला देवी भवन पर श्रद्धालु पहुंच गए। मंदिर प्रांगण में सजे भव्य फूल बंगला के साथ छप्पन भोग का नजारा देखकर श्रद्धालु खुद को धन्य मान रहे थे। मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी के साथ-साथ बीहड़ वाली माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने एवं प्रसाद बांटने का क्रम चल रहा था। शहर के चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर,माता वाला बाग स्थित पथवारी माता मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर बड़ी छपैटी, जोशियान, लेबर कॉलोनी एवं सुहागनगर स्थित माता मंदिर पर काफी भीड़ लगी थी।
टूंडला के देवी मंदिरों और घरों में गूंजे मां जगदंबे के गीत
टूूंंडला। नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में देवी भक्त करौली व वैष्णो माता धाम व हिम्मतपुर वाली देवी केे दर्शन को रवाना हो रहे हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के कोट कसौंदी में माता सीयर देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मनौतियां मांग रहे हैं। संवाद