फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother and son bitten by snake in Firozabad child dies

घर में सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा: अस्पताल में मासूम की माैत, परिवार में मची चीखपुकार; महिला का जारी इलाज

Thu, 01 Oct 2026 03:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

घर में घुसे सांप ने मां-बेटे को डस लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजन घबराकर दोनों को लेकर फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय पहुंचे। कार्तिक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। यहां अस्पताल में उपचार के दाैरान मासूम की माैत हो गई।

विज्ञापन
Mother and son bitten by snake in Firozabad child dies
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के पचोखरा में बुधवार रात सांप के डसने से मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर इकलौते बेटे को आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव पिपरौली निवासी मनोज का पुत्र कार्तिक बुधवार रात अपनी मां ज्योति के साथ घर पर सो रहा था। इसी दौरान घर में घुसे सांप ने मां-बेटे को डस लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजन घबराकर दोनों को लेकर फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय पहुंचे। कार्तिक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि एसएन में वेंटिलेटर उपलब्ध न होने की वजह से उसे लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उपचार शुरू कराया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद कार्तिक की जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


कार्तिक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां अस्पताल में भर्ती है, लेकिन कार्तिक की माैत से अनजान है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed