{"_id":"64973afbe3ed8c73f90a06e4","slug":"more-than-four-crore-production-affected-daily-due-to-power-cut-firozabad-news-c-25-1-200001-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिजली कटौती से रोजाना चार करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिजली कटौती से रोजाना चार करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित
Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के आदेश सुहागनगरी में हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जून माह में अभी तक बिजली कटौती के चलते औद्योगिक इकाइयों में करोड़ों रुपये का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उद्यमियों की मानें तो रोजाना तीन से चार करोड़ रुपये का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। निरंतर चलने वाली इकाइयां रुकने से भी नुकसान होता है।जून माह में अघोषित विद्युत कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और कट से औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन को बड़ा झटका लगा है। जिले के तुलसी विहार, स्टेशन रोड़, सुहागनगर, यूपीएसआईडीसी के साथ इंडस्टि्रयल एरिया नगला भाऊ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था खराब है। उद्यमियों का कहना है कि एक बार विद्युत कटौती होने पर डेढ़ से दो घंटे आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसा दिन में चार से पांच बार हो रहा है। विद्युत अधिकारियों से इस बारे में जवाब आता है कि ओवरलोड है या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक कराने के लिए उनके पास फंड नहीं है। अपनी ओर से वह पूरा प्रयास कर रहे हैं। कमीं जो भी हो, लेकि इसका खामियाजा उद्योग और उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है।
- सूक्ष्म लघु और मध्यम इकाइयां हैं जिले में- 5830
- फिरोजाबाद में कुल औद्योगिक क्षेत्र : - यूपीसीडा- एक
- उद्योग विभाग- चार
- कांच व चूड़ी इकाइयां- 305
- पेपर मिल और कोरोगेशन फैक्टरी- 45
क्या कहते हैं लोग
- कच्चा माल महंगा खरीदने के बाद बिजली कटौती से उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो रहा हे। जिसमें उद्यामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसी इकाइयों को अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली कटौती से रोजाना फिरोजाबाद के उद्योग को करीब चार करोड़ रुपये प्रतिदिन का नुकसान उठाना पड़ रहा है। - बीएस गुप्ता, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष
- मई और जून में औद्योगक क्षेत्रों की स्थिति बेहद खराब है। कांच डेकोरेटर को सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत सप्लाई न होने से हो रहा है। डेकोरोटिंग इकाई विद्युत सप्लाई न आने से खास तौर पर संकट में है। इसके अलावा कारखानों में मजदूरों की संख्या भी कम हुई है। इससे भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। - राजू, डेकोरेटर फिरोजाबाद
विज्ञापन
- विद्युत व्यवस्था बारिश में कुछ बिगड़ गई थी, लेकिन अब सुधार है। विभागीय स्तर से जितना प्रयास किया जा रहा है, वह ठीक करा रहे हैं। आगामी वर्षों में यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी। क्योंकि आगामी पांच सालों की जरूरत को देखते हुए रिमैप योजना के तहत जिले में कार्य कराया जा रहा है। - एपी शुक्ला, अधीक्षण अभियंता, शहरी
उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती से लोग हलकान
फिरोजाबाद। उमस भरी गर्मी में बिजली भी साथ नहीं दे रही है। समय-समय पर हर इलाके में बिजली कटौती की जा रही है। एसी, कूलर रुकते ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। गर्मी से निजात दिलाने के लिए पंखे भी पूरी तरह सफल साबित नहीं हो रहे हैं। बाजार में शाम को चहल-पहल भी कम दिखती है।
फॉल्ट की नहीं दे रहे सूचना
फिरोजाबाद। बिजली कटौती या फिर फॉल्ट होने की स्थिति में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर 24 के नाम से विद्युत विभाग ने तैयार किया है। इसमें जिलाधिकारी से लेकर विद्युत विभाग एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि जुड़े हैं। समाज के प्रबुद्घजनों को भी इस ग्रुप से जोड़ा गया है। लेकिन फॉल्ट या विद्युत कटौती के संबंध में इस ग्रुप पर कोई भी अधिकारी सूचना नहीं देता है। आमजन विद्युत अफसरों को फोन करते हैं, मगर फोन रिसीव नहीं होता है। जबकि ग्रुप से जुड़े जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार सूचना नहीं देने पर सवाल भी नहीं उठाते। क्योंकि विद्युत विभाग के मुताबिक, कागजों में बिजली 24 घंटे दी जा रही है।