{"_id":"6851beca52b060d9e30bb76e","slug":"more-than-15-thousand-new-admissions-were-done-in-the-first-phase-of-the-campaign-shikshamitra-instructors-will-tell-how-many-new-admissions-were-done-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-150505-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहले चरण के अभियान में कराए गए थे 15 हजार से अधिक नए प्रवेशशिक्षामित्र-अनुदेशक बताएंगे कितने कराए नए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहले चरण के अभियान में कराए गए थे 15 हजार से अधिक नए प्रवेशशिक्षामित्र-अनुदेशक बताएंगे कितने कराए नए दाखिले
Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए इस बार दो फेज में स्कूल चलो अभियान चलेगा।
अप्रैल में पहले चरण का अभियान हो चुका है। इसमें करीब 15 हजार से अधिक नए प्रवेश हुए। जुलाई में दूसरे चरण का अभियान चलाया जाएगा।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक ही नहीं सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक भी यह बताएंगे कि उन्होंने पहले चरण में कितने नए प्रवेश में भूमिका निभाई। जिले में 1827 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से हर स्कूल का डाटा एकत्र करने के निर्देश जारी किए हैं। यह रिपोर्ट स्कूल खुलने के बाद इसी माह उपलब्ध करानी होगी।
स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों ने गांव-नगर में जागरूकता रैली, नुक्कड़ कार्यक्रम, बैठक एवं अभिभावकों से मिलकर बच्चों का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया। इन प्रयानों के बाद भी सिर्फ 15 हजार से अधिक नए प्रवेश हुए।
प्रदर्शन पर गंभीरता दिखाते हुए बेसिक शिक्षा महानिदेशक की तरफ से दूसरे चरण का अभियान चलाने से पहले रिपोर्ट मांगी गई है कि किस स्कूल में कितने नए प्रवेश किसके माध्यम से हुए। परिषदीय स्कूलों में वेतनभोगी शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के प्रदर्शन की जानकारी भी मांगी गई है।