फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mohinipur school found closed before time, notice issued to staff

Firozabad News: मोहिनीपुर स्कूल समय से पहले मिला बंद, स्टाफ को नोटिस जारी

Fri, 19 Sep 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mohinipur school found closed before time, notice issued to staff
19fzdP13 निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल हल कराते बीएसए। स्रोतः ​शिक्षा विभाग।
फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशीष कुमार पांडेय ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इंदुमई गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। वहीं, मोहिनीपुर स्थित पीएम श्री स्कूल समय से पहले बंद मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए सबसे पहले दोपहर करीब एक बजे प्राथमिक विद्यालय इंदूमई पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानाध्यापक से विद्यालय संचालन संबंधी जानकारी ली और शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। कक्षा दो से पांच तक के छात्रों से गणित और भाषा से जुड़े प्रश्न ब्लैकबोर्ड पर हल कराए गए। बच्चों ने सही हल किए।
विज्ञापन

इसके बाद वे उच्च प्राथमिक विद्यालय इंहुमई पहुंचे, जहां छात्रों से सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर की पड़ताल की गई। बीएसए ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय प्रतिदिन तय समय पर खोले जाएं और निर्धारित समय तक ही संचालित किए जाएं। उन्होंने भारत निपुण अभियान के तहत छात्रों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर लगभग 1:50 बजे बीएसए पीएम श्री विद्यालय मोहिनीपुर पहुंचे तो वहां का मुख्य द्वार बंद मिला। स्कूल समय से पहले बंद कर दिया गया था और प्रधानाध्यापक से लेकर सभी सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed