{"_id":"5d7694a98ebc3e01567f0536","slug":"moharram-in-firozabad-firozabad-news-agr4049831171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर की ताजियों की जियारत, आज किए जाएंगे सुर्पद ए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर की ताजियों की जियारत, आज किए जाएंगे सुर्पद ए खाक
विज्ञापन
शाही इमामबाडा में दर्शनाथ रखें एलम और ताजियों पर सरकारी सैहरा चढाते पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहर्रम की नौंवी तारीख पर सोमवार को शहर में जगह-जगह ताजिये जियारत के लिए रखे गए। ताजियों के साथ-साथ अलम और बुर्राक भी रखे गए। रात भर ताजियों की जियारत के लिए लोगों की भीड़ रही। करबला में मंगलवार को ताजिए सुुपुर्द ए खाक किए जाएंगे।
जिला मोहर्रम कमेटी के संयोजक सूफी गुलाम समदानी मियां, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहसिन मियां व उपाध्यक्ष वकील मियां ने कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ मोहल्ला शीशग्रान में सोने चांदी के ताजियों को जियारत के लिए रखा।
कश्मीरीगेट, रामगढ़, अब्बासनगर, नई आबादी रामगढ़, दीदामई, आकाशवाणी रोड, हाजीपुरा, हस्मतनगर, नालबंद चौराहा, होली वाली भट्टी, नई बस्ती, मुस्ताक बिल्डिंग के साथ दर्जनों स्थानों पर ताजियों को रखा। विजय टॉकीज के सामने जियारत के लिए अलमों को रखा गया। ताजियेदारों ने कई कई फुट ऊंचे ताजिये बनाए थे।
विज्ञापन
जगह-जगह तबर्रुक का वितरण किया जा रहा था। शाही बड़ा इमामबाड़ा पर सबसे बड़ा ताजिया रखा गया। शाही बड़ा इमामबाड़ा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद मुसर्रत अली, प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद रजा अली, उपाध्यक्ष असद अली व सहसचिव शाहफराज अली के नेतृत्व में रखा गया। शाही बड़ा इमामबाड़ा मोहर्रम कमेटी के जनरल सकेट्ररी शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने ताजिये पर प्रथम सेहरा पेश किया।
आज इन मार्गों से होकर गुजरेंगे जुलूस
जिला मोहर्रम कमेटी के संयोजक सूफी गुलाम समदानी मियां, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहसिन मियां, उपाध्यक्ष वकील मियां ने बताया कि मोहर्रम की दसवीं तारीख पर मंगलवार को जुलूस दरगाह हजरत इमाम उद्दीन शाह व फखरुद्दीन शाह की दरगाह से दोपहर करीब 12 बजे शुरू होकर मोहल्ला शीशग्रान मार्ग होते हुए झमैय्या टोला, होली वाली भट्टी से होकर हाजीपुरा चौराहा से गुजर कर गालिब नगर, राहीनगर, शीतल खां मार्ग होता हुआ शाम करीब छह बजे मोहल्ला शीशग्रान करबला कब्रिस्तान पर ताजिए दफनाकर समाप्त होगा।
शिया इमामबारगाह से शुरू होगा जुलूस
10 वी मोहर्रम के अलम का जुलूस सुबह 9 बजे शिया इमामबारगाह कोटला मोहल्ला से शुरू होकर राजा राम की पुलिया, मुश्ताक बिल्डिंग, नई बस्ती, जय श्री टाकीज होता हुआ करबला में जाकर समाप्त होगा। यह जानकारी मंसूर रिजवी अध्यक्ष शिया समुदाय ने दी।