फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mobile loot opposing student shot

मोबाइल फोन लूट का विरोध करने पर छात्र को मारी गोली

Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mobile loot opposing student shot
गोली लगने से घायल युवक से पूछताछ करते एसपी सिटी।
गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग से लौट रहे छात्र से मोबाइल फोन लूट के दौरान गोली मार दी। इस दौरान वे मोबाइल फोन ले भाग गए। साथी उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचा। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

टूंडला के हजरतपुर फैक्ट्री कैंपस में निवास करने वाले दुलार मुनी का पुत्र आकाश गांधी पार्क स्थित एक कोचिंग से साथी दिलीप निवासी जिला जेल कंपाउंड थाना नारखी के साथ सुभाष तिराहे पर आ रहा था। जब दोनों छात्र गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी के पास पहुंचे तभी आकाश के फोन पर किसी व्यक्ति का फोन आया और वह बात करने लगा। इसी बीच एक बाइक पर आए तीन युवकों ने आकाश से फोन छीन लिया। आकाश के विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली आकाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इस दौरान बदमाश आकाश का फोन लूटकर ले गए। इसके बाद आकाश को गोली मारे जाने की जानकारी एक छात्रा ने कोचिंग संचालक को दी। इस पर कोचिंग संचालक भी मौके पर पहुंच गए। घायल छात्र को ट्रामा सेंटर लेकर आए। वहीं, सूचना पर एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी, सीओ सिटी ओमकार यादव के साथ कोतवाल उत्तर, रामगढ़ और रसूलपुर भी अस्पताल आ गए। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

11वीं की तैयारी कर रहा है आकाश
आकाश के दोस्त दिलीप चौधरी ने बताया कि वह अपने साथी आकाश और सोनू के साथ आगरा स्थित एक प्राइवेट कालेज से कक्षा 11 का प्राइवेट फार्म भरा है। तीनों कोचिंग से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सोनू घर चला गया था, जबकि दिलीप साइकिल से आकाश को सुभाष तिराहे पर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पार्क चौराहे पर चेकिंग कर रहा था फोर्स
जिस वक्त बदमाशों ने लूट के दौरान गांधी पार्क में गोली मारी थी। उस वक्त एसपी सिटी के साथ कई थानों का पुलिस बल गांधी पार्क चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहा था। इसके बाद भी बदमाश गोली मारकर भाग जाने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed