{"_id":"80f03f327959f43e9cebd1952ed7c167","slug":"mlc-election-workers-an-waist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव जीतने को कार्यकर्ताओं ने कसी कमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव जीतने को कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की और प्रत्याशी डाक्टर दिलीप यादव को चुनाव जिताने का संकल्प लिया।
बुधवार को दबरई स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत हुई है, वैसे ही एमएलसी चुनाव में सपा जीत दर्ज करेगी। प्रत्याशी डाक्टर दिलीप यादव ने बताया कि सभी ब्लाकों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय कर दी गई है। टीम बनाकर मतदाताओं से संपर्क साधा जाएगा। फीरोजाबाद और आगरा में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को बधाई दी। बैठक में एमएलसी डाक्टर असीम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, पूर्व विधायक चौ. झाऊलाल, ब्लाक प्रमुख डाक्टर दिनेश यादव, डाक्टर मनोज यादव, शमशाद बाबा, श्रीनाथ देव, विजेंद्र ठेकेदार, गुलाब सिंह प्रधान, इंजीनियर योगेश यादव, योगेंद्र सिंह सोनू, रामवीर सिंह यादव, झब्बूलाल तिवारी, रघुराज सविता, मधुलता यादव, इंद्रवती यादव, राघवेंद्र सिंह चौहान, यादवेंद्र सिंह चौहान, धर्मदास शंखवार, पंडित सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, हरिओम यादव, आदर्श यादव धन्नू, मातादीन धनगर, प्रदीप यादव गुड्डू कासिम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
नहीं माने सपा से बागी डा. अतर सिंह
समर्थकों के साथ बैठक कर किया चुनाव लड़ने का एलान
समाजवादी पार्टी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले पूर्व एमएलसी डा. अतर सिंह यादव को मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उनका दावा है कि वे भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि सपा से एमएलसी प्रत्याशी और फीरोजाबाद के जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अतर सिंह यादव ने मंगलवार को पर्चा खरीद लिया था। इसके बाद सपा नेताओं ने उन्हें मनाने के लिए अपने दूत भेजे लेकिन सफलता नही मिली। इस मामले में पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि उनसे वार्ता का दौर जारी है। वहीं बुधवार को डा. अतर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की। बताया कि बैठक में आगरा, फीरोजाबाद और शिकोहाबाद तक के समर्थक आए थे। समर्थकों ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होेंने बताया कि सपा के खिलाफ वे भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं। भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने डा. अतर सिंह के दावे का खंडन नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा संसदीय समिति करेगी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार को 11 प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह (खेरागढ़), दिलीप सिंह (फीरोजाबाद), गजेंद्र सिंह (देवरी रोड), राकेश (धनौली), विमल (अरसेना), बहादुर सिंह (बगदा), विजय कुमार (बगदा), ओमप्रकाश वर्मा (सिकंदरा), ललित चाहर (अर्जुन नगर), दर्शन सिंह (टूंडला) और विमल यादव (शिकोहाबाद) ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले तीन प्रत्याशियों डा. दिलीप यादव (फीरोजाबाद), हसनू राम अंबेडकरी (आगरा) और डा. अतर सिंह (आगरा) ने नामांकन पत्र खरीदे थे।