फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLC candidate reception

एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत

Wed, 03 Feb 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLC candidate reception
 आगरा- फीरोजाबाद में स्थानीय निकाय के लिए सपा प्रत्याशी घोषित हुए डा. दिलीप यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुुुुभाष तिराहे पर सपा और फ्रंटल संगठनों ने उनको फूल मालाएं पहनाई। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव छोटू का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से लौटे दिलीप यादव ने कहा कि सपा एमएलसी चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी। वहीं विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में सपा का प्रतिनिधित्व सबसे मजबूत है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, गुलाब सिंह यादव, हाशिम मंसूरी, नीतेश जैन अग्रवाल, रामवीर यादव, बंटू कठेरिया, चंद्रमोहन चक्रवर्ती रहे।
विज्ञापन

 उधर, उसायनी चौराहे पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने दिलीप यादव का स्वागत किया। रामवीर सिंह यादव, जिला महासचिव पवन गुप्ता, प्रशांत माहेश्वरी, अजय अग्रवाल रहे। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने भी एमएलसी प्रत्याशी बनने पर दिलीप यादव को बधाई दी। समाजवादी छात्रसभा महानगर इकाई ने सुहागनगर चौराहे पर दिलीप यादव का स्वागत किया। छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष सतेंद्र यादव, यतेंद्र यादव, मोहित शर्मा, राहुल,  कैलाश यादव थे। उधर, अभा. उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला महामंत्री हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने व्यापारियों से सपा प्रत्याशियों की जीत में योगदान की अपील की। बैठक में अनीष अग्रवाल, हरिओम शर्मा, रामकुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, आलोक गुप्ता,  तरुण गुप्ता, सुनील गुप्ता मौजूद थे। फरिहा में माकूल कुरैशी के प्रतिष्ठान पर युवा सपा नेता परवेज कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर, मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। डा. एचएस धाकरे, मुख्तार हुसैन, जमालउद्दीन खां, इकलाक खां, जाकिर कुरैशी, अमन कुरैशी, यूनुस फारुखी, डा. केपी यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed