{"_id":"5db723958ebc3e012d681f1c","slug":"mla-manish-asija-firozabad-news-agr412648496","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के नाम पर मांगे ढाई हजार, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के नाम पर मांगे ढाई हजार, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए पैसा मांगने की शिकायत पर जिला अस्पताल पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा लोगों से ज?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पोस्टमार्टम के नाम पर ढाई हजार रुपये मांगने पर परिजनों ने सोमवार को हंगामा किया। इसकी शिकायत जिला अस्पताल में मौजूद विधायक मनीष असीजा से की तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, सीएमओ और सीएमएस के संज्ञान में मामला दिया।
थाना रामगढ़ के कुतुकपुर चनौरा निवासी सचिन (18) की मौत उसायनी के समीप सड़क हादसे में हो गई थी। सचिन के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा था। मृतक सचिन के रिश्तेदार शीलेंद्र सिंह व ताऊ दयाराम कुशवाह का आरोप है कि पोस्टमार्टम किए जाने के दौरान वहां स्टाफ ने 2500 रुपया की मांग पीड़ित परिवार से की। कुछ लोगों ने विरोध किया तो 1500 रुपया मांगने लगे। पैसा मांगने को लेकर वहां मौजूद परिजनों ने हंगामा किया। नगर विधायक मनीष असीजा भी अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने विधायक से पैसा मांगने की शिकायत की। विधायक ने इस मामले की जानकारी डीएम चंद्र विजय सिंह, स्वायत्त शासी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, सीएमएस डॉ. आरके पांडेय को अवगत कराया।
नगर विधायक की ओर से पोस्टमार्टम गृह में पैसे लिए जाने की शिकायत मिली थी। तत्काल एसीएमओ कुलदीप तोमर को मौके पर भेजा था। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जांच रिपोर्ट आने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ