{"_id":"622cdf9e980ffa12f6019a49","slug":"missing-child-s-body-found-in-pond-after-36-hours-in-chulhavali-firozabad-news-agr5269154118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुल्हावली में 36 घंटे बाद तालाब में मिला लापता बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुल्हावली में 36 घंटे बाद तालाब में मिला लापता बच्चे का शव
विज्ञापन
टूंडला। चुल्हावली गांव में तीन दिन से लापता बच्चे का शव तालाब से बरामद हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शौच करते समय बच्चा तालाब में फिसल गया और गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शालू का छह वर्षीय पुत्र नमन उर्फ नोनू बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर से शौच जाने की बात कहते हुए निकला था। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था। परिजन ने उसकी संभावित सभी स्थानों पर उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा था। तब परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे के तालाब में डूबने की आशंका पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों व ग्रामीणों से उसकी तलाश कराई, किंतु वह नहीं मिला। शुक्रवार को पीएसी के गोताखोर बुलाकर तालाब में बच्चे की तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देश पर तालाब को खाली कराने का काम शुरू कराया गया। शनिवार सुबह तालाब से पानी निकलने के बाद बच्चे का शव दिखाई दिया। तालाब से बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बालक परिवार का इकलौता था। इस दौरान सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राजेश पांडेय भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि संभवत: बच्चा शौच के दौरान ही तालाब में गिर गया था और गहराई में जाकर फंस गया।