फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Missed last wrestling equivalent in Cirque Bjhera

बजहेरा दंगल में बराबर पर छूटी आखिरी कुश्ती

Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Missed last wrestling equivalent in Cirque Bjhera
कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराते अतिथि
कुश्ती हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है। कुश्ती मनोरंजन का साधन ही नहीं अपितु इससे मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह बात गांव बजहेरा में आयोजित दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराते समाजसेवी देवकरन दिलावर और जेपी बाबा ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने कहा कि एक समय था कि विदेशों से भी पहलवान कुश्तियां लड़ने आते थे, लेकिन बदलते परिवेश में यह परंपरा विलुप्त हो रही है। दंगल में कुंडौल आगरा से आए दया पहलवान ने महुआ खेड़ा के सोनू को पराजित किया। ईधोंन आगरा के संजय पहलवान ने इकतरा के रोहित को पटखनी दी। सांकुरी के बच्चू पहलवान और शमसाबाद के उमेश पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। नगला कांस के लायक सिंह पहलवान को नगला गोकुल के विक्रम पहलवान ने चित किया। आखिरी कुश्ती भरतपुर के पहलवान भोला और अनवारा के हुशियार सिंह के बीच कराई गई। दोनों पहलवानों के बीच लंबी कुश्ती चली, जो अंत तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंची। अंत में निर्णायक मंडल ने दोनों पहलवानों को बराबर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शंभूदयाल ठेकेदार, चंदन सिंह, लालता प्रसाद, राम अवतार सिंह, भागीरथ प्रधान, रामदास बाबा, बालक दास बाबा, लज्जाराम, विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मनोहर लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed