फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The BJP organized a 'Jyoti Kalash Yatra' in the city under the 'Seva Sankalp' initiative.

Firozabad News: भाजपा ने सेवा संकल्प के तहत शहर में निकाली ज्योति कलशयात्रा

Thu, 08 Oct 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The BJP organized a 'Jyoti Kalash Yatra' in the city under the 'Seva Sankalp' initiative.
फिरोजाबाद। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर में ज्योति कलशयात्रा निकाली गई। अटल पार्क से सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर तक निकाली गई ज्योति कलशयात्रा का मार्ग मे अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इसमें शासन की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व अटल पार्क में बड़़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को अटल पार्क से सेवा ज्योति कलशयात्रा अटल पार्क से निकाली गई। हाथों में सेवा संकल्प के नारों से अंकित तख्तियों को थामे भाजपा नेता नारे लगाते हुए चल रहे थे। ज्योति कलशयात्रा अटल पार्क से सर्विस रोड,सुभाष तिराहा, बस स्टेंड, विवेकानंद चौराहा,छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा,सदर बाजार, घंटाघर से सीधे राधाकृष्ण मंदिर पर समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, महानगर प्रभारी डा. विवेक सारस्वत ने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक देवेश भारद्वाज,जिला कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू थे। इस दौरान जिला प्रभारी गिर्राज सिंह कुशवाहा, प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक प्रेमपाल घनगर, पूर्व विधायक हरीओम यादव, राम गोपाल पप्पू लोधी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, डॉ. अमित गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, महामंत्री आनंद अग्रवाल, रामनरेश कटरा, अनुपम शर्मा, कैलाश ओझा, राजेश झा, विजय प्रताप सिंह छोटू,भंवर सिंह ठेकेदार, रंजना सिंह, पवन चक, सत्यवीर गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed