फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Miscreants snatched the bike from a worker going to the factory.

Firozabad News: कारखाने जा रहे श्रमिक से बाइक छीन ले गए बदमाश

Sun, 01 Mar 2026 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched the bike from a worker going to the factory.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- बाइक लूट की दूसरी घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की बदमाशों की तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। होली करीब आने के साथ ही बाइक लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। हबीबपुर गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने कारखाने में नौकरी करने जा रहे श्रमिक को गिराकर बाइक छीन ले गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

थाना पचोखरा के गांव गढ़ी निर्भय निवासी रामकुमार पीतांबरा कारखाने में काम करने जा रहे थे। वह जैसे ही थाना क्षेत्र के गांव नगला हबीबपुर के निकट पहुंचे तभी पीछे से झपट्टा मारकर उन्हें बाइक से गिरा दिया तथा बाइक छीनकर ले गए। इसी तरह शुक्रवार रात 11:30 बजे फिरोजाबाद के नया रसूलपुर माता वाली गली निवासी डिलीवरीमैन अमित कुमार व उनके साथी मोहम्मद हासिम बाइक छीन ले गए थे।
विज्ञापन

लगातार हो रही बाइक लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि एक घटना टूंडला थाना क्षेत्र और दूसरी नारखी थाना क्षेत्र में हुई है। दोनों घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed