फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   miscreants ran away after snatching mobile In Firozabad young man chased him then attacked him with knife

Firozabad: मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, युवक ने किया पीछा तो हाथ व पेट पर चाकू से किए कई वार, हालत नाजुक

Mon, 01 May 2023 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 10:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। इस पर उसने बदमाशों का पीछा किया। तो उन्होंने उसके हाथ व पेट पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
 

विज्ञापन
miscreants ran away after snatching mobile In Firozabad young man chased him then attacked him with knife
Firozabad: बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक को घायल किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाश सड़क पर चल रहे युवका का मोबाइल छीनकर भागने लगे। उसने पीछा किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। हाथ व पेट पर किए कई वार। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजन ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

बदमाश मोबाइल छीनकर भागे

घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास की है। यहां  दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज निवासी नदीम (22) के भाई फराज की दुकान है। शाम करीब साढ़े सात बजे नदीम घर से अपने भाई की दुकान की तरफ जा रहा था। शहीद चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गली से होकर भागने लगे। 

विज्ञापन

हाथ और पेट में चाकू से किए कई प्रहार 

बदमाशों का पीछा करते हुए नदीम बीपीएल ग्रांउड स्थित सोनी ग्लास के पास तक पहुंच गया। यहां सुनसान जगह देखकर बदमाश बाइक रोककर खड़े हो गए। उन्होंने नदीम पर चाकू से हमला बोल दिया। बदमाशों ने उसके हाथ और पेट में चाकू से कई प्रहार किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। लोगों ने नदीम को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। दक्षिण थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed