फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Millions of the battery and inverter theft

लाखों की बैटरी और इनवर्टर चोरी

Sun, 03 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Millions of the battery and inverter theft
नगर में बीती रात चोरों ने दो स्थानों से बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिए। कटरा बाजार से चोर इनवर्टर और बैटरी ले जा पाते तब तक चौकीदार की सूज-बूझ के चलते एक चोर को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

नगर के हाईवे स्थित एटा चौराहा  के पास मोहम्मद फहीम पुत्र नईम निवासी कटरा मीरा की फहीम बैट्री वर्क्स के नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखी 40 बैटरी तथा 10 इनवर्टर गायब थे। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

वहीं कटरा बाजार में स्थित विमलजी इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के जीने के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों की जानकारी चौकीदार को हुई तो उसने पड़ोसियों को बताया। उन्होंने सौ नंबर फोन मिलाया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। पास में थाना होने पर चौकीदार वहां पहुंच गया और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। तब तक चोर बैटरी और इनवर्टर उतार कर नीचे ले आए थे। पुलिस को देख एक चोर भाग निकला जबकि दूसरे को दबोच लिया। उसने अपना नाम साजन पुत्र टिल्लू निवासी मोहल्ला खेड़ा बताया है। इस संबंध में अरुण जैन व फहीम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed