{"_id":"57f5608a4f1c1bd40326f622","slug":"mg-girls-degree-college-seminar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी गर्ल्स डिग्री कालेज में सेमीनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी गर्ल्स डिग्री कालेज में सेमीनार
Amar ujala
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
एमजी गर्ल्स डिग्री कालेज में सेमीनार
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी बालिका पीजी कालेज में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक एवं कानूनी विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र विषयों की प्रवक्क्ताओं एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा डॉ. निर्मला यादव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। पर्यावरण एवं समाज पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी श्रृंखला में प्रवक्ता डॉ. वसुधा कुलश्रेष्ठ ने ओजोन परत के प्रभाव और सावित्री यादव ने औद्योगीकरण व नगरीकरण के पर्यावरण दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. लक्ष्मी उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जनचेतना की आवश्यकता है। जयश्री रीना रानी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण शिक्षा की उपयोगिता पर विचार प्रस्तुत किए। अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉ. प्रीती दुबे द्वारा पर्यावरण पर आर्थिक विकास के प्रभाव को बताया। तदुपरांत छात्रा आलिया खान, संगीता राठौर, आरती, नेहा, जैनुद्दीन, दीप्ति, शिवानी, गुलअफ्शा, उम्मेहानी, अंजली गुप्ता आदि ने विचार प्रस्तुत किए। समापन डॉ. शैल गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण एवं कानून पर विचार रख कर किया।