फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mercury soared above 42 degrees; humid heat caused discomfort.

Firozabad News: 42 डिग्री से अधिक रहा पारा, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Tue, 30 Jun 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mercury soared above 42 degrees; humid heat caused discomfort.
फिरोजाबाद। सोमवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिन में कभी घटाएं घिरीं तो लगा कि बारिश हो जाएगी। चिलचिलाती धूप खिलने के साथ उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। हालात यह थे कि पंखा एवं कूलर कोई राहत नहीं दे सके। एसी चलने पर ही गर्मी से राहत मिल रही थी। यही नहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री एवं न्यूनतम 33.3 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

जून माह के अंतिम दिनों में भी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सोमवार को सुबह आसमान में जब काली घटाएं घिरी दिखाई दीं तो लोगों को लगा कि आज बारिश हो सकती है। लेकिन दिन में धूप खिली तो असहनीय दिखाई दी। घरों की दीवारों से लेकर पत्थर तक गरम हो गए। कूलर-पंखा तक गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे थे। गर्मी के कारण बुजुर्ग एवं बच्चे व्याकुल दिखाई दे रहे थे। बिजली चले जाने पर हालात और खराब हो रही थी। हालांकि जिनके घरों में एसी लगे थे,उनको गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन गरीब एवं श्रमिक वर्ग तो पसीना से तर-बतर दिखाई दिए। इधर मानसून आने के संकेत मिलने के कारण किसानों की भी नजर टिकी हुई है। उम्मीद है कि शायद जून माह के अंतिम दिन झमाझम बारिश हो जाए। हालांकि अचानक बारिश होने के कारण उमस और बढ़ेगी इससे बीमारियां पनपेंगी। वैज्ञानिक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि 30 जून को बादल छाए रहने के साथ बल्की बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलेगी।
विज्ञापन



किसान कर रहे मानसून का इंतजार
फिरोजाबाद। जून माह आज समाप्त हो जाएगा। अब किसान से लेकर व्यापारी तक को मानसून के आने का इंतजार है। किसानों को धान एवं मिर्च के साथ खरीफ की फसलों की बुबाई के लिए पानी की जरूरत है। वहीं व्यापारी वर्ग यह उम्मीद लगाए बैठे है कि यदि बारिश होगी तो उनके छातों के साथ प्लास्टिक की तिरपाल आदि की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। मानसून अच्छा रहेगा और बारिश होगी किसान की फसलें अच्छी होंगी तभी उनका व्यापार भी आगे बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed