फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting

क्वारंटीन सेंटरों की करें निगरानी,खान-पान संबंधी व्यवस्था का करें सुधार-मंडलायुक्त 1

Mon, 27 Apr 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Meeting
विकास भवन सभागार में बैठक लेते मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा के साथ डीएम और एस? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय एवं आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कोरोना संक्रमित के बढ़ते मरीजों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान होम डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय ने कहा कि शहर के हॉटस्पॉट एरिया की सघन निगरानी कराई जाए। सामान की आपूर्ति की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। यदि लोगों को घरों पर (होम डिलीवरी सिस्टम) सामान की आपूर्ति होगी तो बेहतर होगा। उन्होंने हॉटस्पॉट एरिया में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने क्वारंटीन सेंटरों के साथ, कोरोना के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने पर अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों की समय-समय पर निगरानी करने के साथ खाने पीने की व्यवस्था की चेकिंग करते रहें। आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने कहा कि जरूरतमंदों को समझाएं कि वह घरों में रहें। सामान की आपूर्ति कराई जाएगी। डीएम चंद्र विजय सिंह,एसएसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed