{"_id":"624c89654ac9813c9321d3e0","slug":"medical-college-firozabad-news-agr529334568","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिसिन, बच्चा वार्ड फुल, मामूली राहत मिलने पर ही कर दिया जा रहा डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिसिन, बच्चा वार्ड फुल, मामूली राहत मिलने पर ही कर दिया जा रहा डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिसिन, बच्चा वार्ड फुल, मामूली राहत मिलने पर ही कर दिया जा रहा डिस्चार्ज
बाल रोग विभाग के वार्ड में 40 बेड पर 53 मरीज, डायरिया, पेट दर्द , त्वचा के रोगियों की संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तापमान बढ़ने से पेट रोग और चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज का मेडिसिन और बच्चा वार्ड फुल है। बच्चा वार्ड में कई बेड पर दो मरीजों का उपचार चल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ती देख थोड़ी राहत मिलने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। जिससे अन्य मरीजों का उपचार किया जा सके।
मंगलवार को तापमान 41. 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार रात में तापमान 17.8 डिग्री रहा था। बदलते मौसम की वजह से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। बाल रोग विभाग के 40 बेड पर 53 रोगी भर्ती हैं। 70 बेड का मेडिसिन वार्ड फुल है। अधिकांश को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द की शिकायत है। तेज धूप पड़ने के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज भी अस्पताल में आने लगे हैं। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर दे रही है। डायरिया के सर्वाधिक मरीज आ रहे हैं। डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि अधिकांश बच्चे डायरिया, बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि हाल के दिनों त्वचा संबंधी दिक्कतों के मरीज बढ़े हैं।
बचाव के लिए ये करें उपाय
ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें, ताजा पानी का सेवन करें।
शरीर पूरी तरह कवर करें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घर और आसपास गंदगी न होने दें।
ताजा खाना खाएं और बचा हुआ खाने से परहेज करें।
समय-समय पर तरल पदार्थ का सेवन करें।
मंगलवार को मेडिसन विभाग और बाल रोग विभाग में करीब 740 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, बुखार, सर्दी और त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज पहुंचे हैं। मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। वार्ड इन दिनों फुल चल रहे हैं। हम गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कर रहे हैं। यदि किसी मरीज को आराम मिल जाता है तो उसकी छुट्टी कर दी जाती है। जिससे गंभीर मरीज को भर्ती करने की जगह मिल सके।
विज्ञापन
- डॉ. श्याममोहन गुप्ता, सीएमएस
मेडिकल कॉलेज