फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MCI team

एमसीआई की टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
MCI team
जिला अस्पताल में निरीक्षण करती एमसीआई की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को स्थानीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं सहित जिला अस्पताल में सभी मशीनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम में शामिल डॉ. आरके माहेश्वरी, डॉ. नारायना रेड्डी एवं डॉ. रवि राठौड़ ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के साथ अस्पताल के प्रांगण में संचालित एक्स-रे सेंटर, अल्ट्रासाउंड सिस्टम के ही साथ डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम काउंटर, भर्ती मरीजों के वार्ड भी देखने के लिए पहुंची। इसके बाद टीम जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां टीम ने हॉस्टल के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखा। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि एमसीआई की टीम ने यहां निरीक्षण किया है। वह अपनी रिपोर्ट जाकर सौपेंगे। टीम के साथ जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके पांडेय, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. साधना राठौर के साथ स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed