{"_id":"6772d4e17fdd9d05f106c75e","slug":"mathur-vaishya-international-club-took-the-pledge-of-social-service-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-139940-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब ने लिया समाजसेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब ने लिया समाजसेवा का संकल्प
Mon, 30 Dec 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माथुर वैश्य इंटरनेशनल का 25वां वार्षिकोत्सव समारोह जागृति 2024 का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। क्लब के सदस्यों ने सेवा कार्याें की शृंखला को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इसमें रीता मनीष अलंकार को वर्ष 2024 का गर्वनर चुना गया। इसमें अहमदाबाद, ग्वालियर, हैदराबाद, दिल्ली, कानपुर एवं बनारस कोलकाता के साथ बाह, पिनाहट, मुरैना, फतेहाबाद से 480 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंटरनेशनल गर्वनर दिलीप गुप्ता एवं मुख्यअतिथि अपर जिला जज साक्षी अमित गुप्ता ने किया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता को सेवा कार्याें के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही फिरोजाबाद के मुख्य क्लब महिला शक्ति यूथ, महिला एका क्लब, महिला सुहागनगरी, महिला कांची, महिला तुलसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र में प्रथम वाइस गवर्नर अशोक गुप्ता, गर्वनर पीएन गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दाैरान मुख्य अतिथि क्लब के प्रयास की सराहना की। क्लब के दिलीप गुप्ता ने इस दौरान फिरोजाबाद क्लब, फिरोजाबाद मैन क्लब, महिला शक्ति यूथ, महिला एकता क्लब, महिला सुहागनगरी, महिला कांची, महिला तुलसी को कई पुरस्कार प्रदान किए। मंचासीन अतिथि राजकुमार बंटी, मनीष अलंकार, राममुरारी गुप्ता, जीत गुप्ता, गौरव श्यामा, हजारीलाल को सम्मानित किया गया।
मुकेश गुप्ता मामा ने सभी का आभार व्यक्त किया। तृतीय गर्वनर के लिए निर्वाचित सदस्यों का चुनाव उमाशंकर गुप्ता द्वारा कराया गया। रीता मनीष अलंकार को 2025 का गर्वनर चुना गया। संचालन राजीव गुप्ता, निशा गुप्ता क्षमा, पारौलिया ने किया। इस दौरान प्रदीप, मुकेश गुप्ता, ईश्वरदयाल गुप्ता, रामकुमार, जीता गुप्ता, गौरव आदि शामिल रहे।