फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mastikabhishek of 663 year old Parshvanath Bhagwan's statue

663 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का किया मस्तिकाभिषेक

Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mastikabhishek of 663 year old Parshvanath Bhagwan's statue
फिरोजाबाद। जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को 663 वर्ष प्राचीन भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा 108 कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया गया। इसी क्रम में शाम को महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

जैनमुनि श्री 108 सुरत्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य मे प्रथम बार 108 स्वर्ण कलशों से भगवान पार्श्वनाथ की प्राचीन प्रतिमा का महामस्तिकाभिषेक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुजारी कैलाश चंद्र जैन द्वारा नित्य नियम पूजा की गई। इसके बाद सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, आदि सोलह इंद्र स्वरूपों ने श्रीजी का जलाभिषेक कराया।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में दूरदराज से आए जिनभक्त जयकारे लगाते हुए संगीत की मधुर ध्वनि पर थिरकने लगे। विमल जैन ने श्रीजी की शांतिधारा की। संचालन राहुल जैन ने किया। शाम को 108 इंद्राणी स्वरूपों द्वारा भगवान की दीप अर्चना की गई। कार्यक्रम में प्रफुल्लित जैन, डेविड जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, प्रिंस जैन, पिंटू भाई, पारस जैन, सिद्धार्थ जैन, नवनीत जैन, आदीश जैन, रजत जैन, हैप्पी जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed