{"_id":"6948382b5b2ffe60ad0598c8","slug":"master-plans-made-for-the-development-of-new-population-people-yearn-for-basic-amenities-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163479-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नई आबादी के विकास के लिए बने मास्टर प्लान, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नई आबादी के विकास के लिए बने मास्टर प्लान, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग
Sun, 21 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य नागरिक। संवाद
शहर में शामिल हुई 13 पंचायतों की स्थिति बदहाल, अमर उजाला संवाद में उठी सीसी रोड, नाली और शहरी बिजली आपूर्ति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर की नई आबादी का विस्तृत प्लान निगम के अफसरों को बनाना चाहिए। नई आबादी वाले इलाकों में गलियों का निर्माण कराने के साथ नालियां बनाने की जरूरत है। पीने के पानी को पाइप लाइन बिछाई जाए। बिजली को पोल लगाने के साथ केबल डाली जाए। कोटला रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान नई आबादी क्षेत्र के निवासी चिकित्सक, अधिवक्ता के साथ-साथ शिक्षक, व्यापारी आमजन समस्याओं पर खुलकर बोले।
अधिवक्ता निर्मल कुमार बोले कि नई आबादी में समस्याएं अधिक हैं इनका निदान होना चाहिए। रोशनलाल बघेल बोले कि नगला पान सहाय नई आबादी क्षेत्र के लिए खत्ताघर मुसीबत बन गया। दुर्गंध के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया। लोधीपुरम निवासी उमाशंकर कुशवाह बोले कि बिजली के पोल अभी तक नहीं लगाए गए। कमला नगर निवासी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि नई आबादी में सुधार की जरूरत है। विशाल कश्यप ने कहा कि हमें इस ओर ध्यान नहीं देना चाहिए।
ये है लोगों की मांग
- कुतुकपुर चनौरा में बने खत्ताघर से उठती दुर्गंध करती है परेशान हटना चाहिए।
- नगर निगम के वाहन खुले में कूड़ा ले जाते हैं इसे ढंककर ले जाना चाहिए।
- शहरी होने के बाद भी ग्रामीण अंचल की बिजली मिलती है बिजली घर की स्थापना हो।
- गलियों एवं नालियों का हो निर्माण,बिछाई जाए नई पाइप लाइन।
-कई मोहल्लों में गलियां बन गई लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं आते,इनकी तैनाती हो।
-मंडी के सामने ठेलों के कारण जो जाम लगता है उन्हें व्यवस्थित किया जाए।
यह पंचायतें हुईं थी शामिल
शहर से सटी 13 ग्राम पंचायतों को फीरोजाबाद नगर नगर में 2014 में शामिल किया गया था। इनमें फीरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिमांयूपुर, रहना,दीदामई, ककरऊ, ढोलपुरा, दतौजी, सैलई, दीदामई, रसूलपुर नगला बरी, प्रेमपुर रैपुरा, लालऊ और नारखी ब्लॉक की सुखमलपुर निजामा बाद एवं टापाकलां पंचायतों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
.
- शहर की नई आबादी की जनता समुचित विकास को तरस रही है। लोधीपुरम, कमला नगर,नगला पान सहाय,बघेल कालोनी के साथ शहर में शामिल 13 ग्राम पंचायतें जो शामिल की गई वहां समुचित विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनें तभी विकास संभव होगा।
शिवकुमार राठौर, श्रीराम कॉलोनी
- नई आबादी क्षेत्र में विकास की जरूरत है। नाली खड़ंजा बनें और बिजली के नाम पर अवैध वसूली रुकनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों की इस क्षेत्र में तैनाती नहीं होने के कारण काफी दिक्कत होती है।
शिवम शर्मा, कोटला रोड
- शहर का हिस्सा बनने के बाद नई आबादी की जनता को जिस तरह के विकास की उम्मीद थी वैसा नहीं हुआ। एक समुचित प्लान बनें और बेहतर विकास हो। जब टैक्स ले रहे हैं तो सुविधाएं भी देनी चाहिए।
डॉ. अनिल मोहन शर्मा, कोटला रोड
- खाली प्लाटों में फैली गंदगी बीमारी का कारण बनती है। इसको साफ कराने की जरूरत है। क्योंकि सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं देते। इन प्लाटों की साफ सफाई कराई जानी चाहिए। यह एक बड़ी समस्या है।
भीकम सिंह, कैलाश नगर
- शहर की प्रमुख बसंत बिहार कालोनी सहित नई आबादी वाले क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। इसके कारण आम जनता को दिक्कत होती है इसके लिए प्लान बनाकर विकास की जरूरत है।
धर्मेंद्र गुप्ता, रानी नगर
- नगर निगम के कूड़े गाड़ियों को ढंककर ले जाने की सलाह दी जाए। रास्ते में यदि कूड़ा गिर जाए तो उठाने की जरूरत नहीं समझते। इससे काफी दिक्कत होती है। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
बाबूराम, श्रीराम कॉलोनी