फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman's unborn child dies due to beating by in-laws

Firozabad News: ससुरालियों की पिटाई से विवाहिता के गर्भस्थ शिशु की मौत

Tue, 18 Nov 2025 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Nov 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Married woman's unborn child dies due to beating by in-laws
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- दहेज में पांच लाख न देने पर मारपीट करने का आरोप, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
विज्ञापन

- पीड़िता ने ससुरालियों के विरुद्ध दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी


टूंडला। दहेज में पांच लाख न मिलने से नाराज ससुरालियों द्वारा की गई पिटाई के कारण एक विवाहिता के पेट में पल रहे तीन माह के शिशु की मौत हो गई। मारपीट में विवाहिता को भी चोटें आई हैं। पीड़िता ने पति सहित 10 ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

थाना नारखी के गांव नगला अमन निवासी पीड़िता अंजली ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व टूंडला के राजा का ताल निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि पति और अन्य ससुरालीजन उस पर अपने पिता से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख लाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब उसने रुपये लाने में असमर्थता जाहिर की, तो 10 नवंबर को पति और ससुरालियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। वहीं ननद ने उसके पेट में लात मारी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। उसने किसी तरह पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके मृत बच्चे को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed