{"_id":"678ce248fa796147a3092cda","slug":"married-woman-who-left-her-maternal-uncle-house-goes-missing-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मौसा के घर से निकली विवाहिता हुई लापता, पति ने किया हंगामा; पुलिस खंगाल रही कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौसा के घर से निकली विवाहिता हुई लापता, पति ने किया हंगामा; पुलिस खंगाल रही कैमरे
Sun, 19 Jan 2025 05:00 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 19 Jan 2025 05:00 PM IST
सार
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं, जिसमें महिला मौसा के बेटे की बाइक पर बैठी जाती दिख रही है। सुभाष चौराहा पहुंचने के बाद वह कहां गई, कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टूंडला में मौसी के घर शांतिपाठ में भाग लेकर घर जाने के लिए निकली विवाहिता बेटी सहित लापता हो गई। विवाहिता के घर न पहुंचने पर पति ने मौसी के घर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति को शांत कराते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के गांव बरकतपुर निवासी नीरज कुमार 16 जनवरी को पत्नी गायत्री देवी व मासूम बेटी के साथ टूंडला की मनी की मढ़ैया निवासी अपने रिश्ते की मौसी के यहां आयोजित शांतिपाठ में भाग लेने आया था। वह पत्नी व बेटी को छोड़कर घर लौट गया था। शुक्रवार को गायत्री मौसी के यहां से घर जाने के लिए निकली थी, किंतु वह घर नहीं पहुंची। शनिवार की दोपहर पति मौसी के घर जा पहुंचा तथा हंगामा करने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने बताया कि परिवार का एक युवक उसे बाइक से घर जाने के लिए सुभाष चौराहे छोड़कर आया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं, जिसमें महिला मौसा के बेटे की बाइक पर बैठी जाती दिख रही है। सुभाष चौराहा पहुंचने के बाद वह कहां गई, कोई पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।