{"_id":"6a931e2a2e1f657b3a006496","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-maternal-family-levels-allegations-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-183437-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके पक्ष ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके पक्ष ने लगाए आरोप
Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला छपरिया निवासी जान मोहम्मद उर्फ आबिद की 22 वर्षीय पत्नी रुखसाना की बीमारी के चलते शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
एटा के थाना अमापुर अंतर्गत गांव बाचमई निवासी मृतका के मायका पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जबकि जेठ राशिद का कहना है कि वह शादी से पहले से क्षयरोग से पीड़ित थी और उसका लगातार इलाज कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है और थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद