फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman died under suspicious circumstances in Firozabad Her parents said her in-laws murdered

Firozabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायकेवाले बोले- ससुरालीजन ने बेटी की हत्या कर दी

Wed, 16 Oct 2024 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 06:49 PM IST
सार

सुहागनगरी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने कहा कि ससुरालीजन ने बेटी की हत्या कर दी है। 

विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances in Firozabad Her parents said her in-laws murdered
रिचा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की दोपहर कुछ लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला ने मृत घोषित कर दिया। साथ आए परिजन ने फंदे पर लटकने से महिला की मौत होने की बात कही। वहीं खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के गांव दिहुली की है। गांव निवासी शिवम की शादी 2021 में इटावा जिले के धीरमई गांव निवासी रिचा सिंह (24) के साथ हुई थी। बुधवार की दोपहर महिला रिचा सिंह को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद जहां परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वहीं जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर जान दी है। फंदा लगाने का कारण परिजन नहीं बता सके। वहीं महिला के भाई सौरव सिंह ने बताया कि पति सहित ससुरालीजन आए दिन उसकी बहन की पिटाई करते थे। गला दबाकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा फंदे पर लटकने से महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed