{"_id":"69516b59dee7205f360929ed","slug":"markets-are-getting-decorated-for-the-new-year-the-excitement-has-increased-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163987-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नववर्ष के लिए सजने लगे बाजार, बढ़ गई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नववर्ष के लिए सजने लगे बाजार, बढ़ गई रौनक
Sun, 28 Dec 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
गिफ्ट गैलरी पर खरीदारी करती युवती। संवाद
- फोटो : गिफ्ट गैलरी पर खरीदारी करती युवती। संवाद
फिरोजाबाद। क्रिसमस के बाद शहर के बाजार अब नए साल के स्वागत के लिए सजने लगे हैं। शहर के बाजारों में दुकानों पर नववर्ष कार्ड के साथ चॉकलेट, टेडी और उपहारों की भी मांग बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद से दुकानों के चेहरे खिले हुए हैं।
नए साल के स्वागत को लेकर युवाओं में उत्साह है। लोग अपने अपने अंदाज में नया साल मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए बाजारों में काफी रौनक है। शहर के शास्त्री मार्केट, गंजा मोहल्ला, छिंगामल बाग सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में उपहारों की दुकानें नए साल के स्वागत के लिए सजकर तैयार हो गई है। लोग उपहार, सजावटी सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नया साल नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है।
शास्त्री मार्केट में विक्रेता मोहन सोनी ने बताया कि नए साल की तैयारी को लेकर दुकानों में कई तरह के विशेष उपहार भी आ चुके हैं। अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। नववर्ष को लेकर दुकानों में खासी भीड़भाड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विक्रेता राहुल जैन ने बताया कि युवा ज्यादातर विभिन्न डिजाइन के लव कपल वाले स्टैचू की डिमांड करते हैं। वहीं महिलाएं ताजमहल व प्रिंटेड टी कप खरीद रही हैं। इसके अलावा डायरी व कैलेंडर की भी खरीदारी खूब हो रही है।
केक की सबसे ज्यादा डिमांड: नए साल पर केक की सबसे ज्यादा डिमांड है। लोग नए साल की पार्टी के लिए केक की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। न्यू ईयर स्पेशल केक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे है। बेकरी संचालक पवन कुमार ने बताया कि नए साल पर सबसे ज्यादा केक बुक होते हैं।