फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Market of discussions hot as BJP candidate has not been decided for Firozabad Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव: यहां भाजपा बदलेगी जीता प्रत्याशी? इस युवराज से लेकर पूर्व वायुसेना प्रमुख तक के नाम की चर्चा

Tue, 02 Apr 2024 07:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 07:42 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा इस सीट पर जीता हुआ प्रत्याशी बदल सकती है। अवागढ़ के युवराज से लेकर पूर्व वायुसेना प्रमुख तक के नाम की चर्चा है। 

विज्ञापन
Market of discussions hot as BJP candidate has not been decided for Firozabad Lok Sabha seat
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। भाजपा के साथ ही विपक्षी गठबंधन भी जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में माथापच्ची कर रहा है। वहीं जिन लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई वहां दावेदार टिकट के लिए पूरी जोर अजमाइश कर रहे हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यहां भाजपा का प्रत्याशी तय न होने से पार्टी से चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन


राजनीति के जानकारों के अनुसार मैनपुरी का टिकट तय हो गया होता तो फिरोजाबाद सीट के लिए इतनी रस्साकशी नहीं होती। वहीं समय के साथ ही दावेदारों की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है। वर्तमान में आवागढ़ के युवराज अंबरीश पाल सिंह और वायुसेना के पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया का नाम जोरों पर है।
विज्ञापन


अवागढ़ के युवराज अंबरीश पाल सिंह के बारे में चर्चा है कि वह एक केंद्रीय मंत्री के सहारे टिकट खिड़की पर दस्तक दे रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान सांसद चंद्रसेन जादौन का टिकट अगर पार्टी काटती है तो वह क्षत्रिय के तौर पर वह उम्मीदवार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वायुसेना के पूर्व प्रमुख रहे आरकेएस भदौरिया के नाम की भी जोरों पर चर्चा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। हालांकि उनके भाजपाई बनने के दौरान चर्चा थी कि गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जगह उन्हें प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन पार्टी ने वहां दूसरे नाम की घोषणा कर दी। मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। टिकट मांगने का अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं को है। हाईकमान जिसे भी पार्टी का टिकट देगा उसे पूरी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ाएगी। वर्ष 2024 में भी फिरोजाबाद सीट पर भगवा फहराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed