फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Market closed in rajputana Mohalla & Mohalla Teela

राजपूताना और मोहल्ला टीला में बंद रहा बाजार

Tue, 16 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Market closed in rajputana Mohalla & Mohalla Teela
 राजपूताना और मोहल्ला टीला में मंगलवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

चूड़ी की ठेल को लेकर रविवार दोपहर राजपूताना और मोहल्ला टीला में हुए बवाल के बाद मंगलवार को तनाव पूर्ण शांति रही। बाजार बंद रहा तो क्षेत्र में पुलिस और पीएसी गश्त करती दिखी। बतादें कि रविवार के बाद सोमवार को भी क्षेत्र में बवाल हुआ था। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर आरोपियों को छुड़ा लिया था। इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों में जमकर पथराव हुआ। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। मंगलवार को पुलिस अधिकारी पल पल की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखाई दिए। पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिन युवकों को नामजद किया है वह परिवार के साथ क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं। वहीं युवा वर्ग भी क्षेत्र से गायब दिखाई दिया। उनको इस बात का डर है कि कहीं अज्ञात में पुलिस उनको गिरफ्तार कर जेल न भेज दें।

घरों के अंदर कैद दिखाई दिए बच्चे
बिजली जाने के बाद गर्मी से निजात पाने के लिए जिन गलियों में बच्चे खेला करते थे वहां मंगलवार को सन्नाटा था। महिलाओं के साथ बच्चे भी घरों के अंदर कैद हो गए।
विज्ञापन


उपद्रवियों को नहीं छोड़ेगी पुलिस
मोहल्ला कुरैशियान और रसूलपुर क्षेत्र के उपद्रवियों को भले ही पुलिस ने राहत दी हो, लेकिन इस बार मोहल्ला टीला और राजपूताना के उपद्रवियों पर पुलिस पूरी तरह से अंकुश लगाने का मन बना चुकी है। दोनों पक्षों द्वारा तहरीर न आने पर पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सांप्रदायिक दंगे की आग में नहीं झुलसने दिया जाएगा। भाई चारे के साथ रहने की अनुमति सबको है। जिन लोगों ने माहौल को खराब किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। चाहे वह आरोपी मोहल्ला कुरैशियान, रसूलपुर अथवा मोहल्ला राजपूताना के क्यों न हो। सभी को गिरफ्तार कर त्योहार से पूर्व जेल भेजा जाएगा।
पीयूष श्रीवास्तव, एसएसपी फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed